प्रतापगढ़: विकासखंड आसपुर देवसरा में निर्मित सरकारी आवास को किराए पर देने के मामले में पीडी ने दिए जांच के आदेश
प्रतापगढ़ जनपद के विकास खंड आसपुर देवसरा परिसर में बने सरकारी आवास को किराए पर दिया गया है। जिसकी हकीकत जांच के दौरान पता चली। बुधवार को आसपुर देवसरा विकासखंड परिसर में बने दर्जनों सरकारी आवास की हकीकत खगाली गई तो पता चला कि यह आवास विकासखंड में कार्यरत कर्मचारियों के नाम आवंटित है। पर उन लोगों ने इसे किराए पर दे रखा है। बाहरी लोग निवास कर रहे हैं।