प्रतापगढ़: मेहंदिया गांव में वृद्ध, उसकी पत्नी और बेटी को पड़ोसियों ने पीटा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
मेहंदिया गांव निवासी चतुरी सरोज ने एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते हैं।दो दिन पूर्व पड़ोसियों ने जमकर मारापीटा। बीच बचाव को आई पत्नी सरिता बेटी नमिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। जिसकी शिकायत एसपी से की है।