प्रतापगढ़: लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सोनपुरा गांव के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत भेडौरा गांव निवासी रंजीत गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रविंद्र गुप्ता बुधवार को अपनी रिश्तेदारी आया था। जहां से दिन में करीब 2:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था वर्षा वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर सोनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो चालक ने रंजीत गुप्ता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।