राजपुर: धनसोई में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, नाटक के मंचन ने मोहा मन
Rajpur, Buxar | Oct 21, 2026 धनसोई गांव में आदर्श नवयुवक नाट्य कला समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में दर्शकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, अहिल्या उद्धार नाटक का मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।