दाउदनगर: थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे जमीन विवाद के चार नए मामले, एक का हुआ निष्पादन, तीन में भेजी जा रही नोटिस
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में शनिवार को 11:00 से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक जनता दरबार लगाया गया।सीओ शैलेद्र कुमार यादव एवं राजस्व पदाधिकारी रोहित कुमार ने पुलिस पदाधिकारी के साथ जमीन संबंधित मामलों को सुना। सीओ ने शनिवार की शाम 4:30 बजे बताया कि जनता दरबार में चार नए मामले पहुंचे हैं, जिसमें से एक का निष्पादन कर दिया गया है।