दाउदनगर: दाउदनगर के एक होटल में भाजपा के तीनों मंडलों के नए अध्यक्षों का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह किया गया आयोजित
दाउदनगर के एक होटल में भाजपा के तीनों मंडलों के नए अध्यक्षों का अभिनंदन सह स्वागत समारोह शुक्रवार की अपराह्न 3:00 बजे किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष श्याम पाठक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजन वर्मा एवं शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोगों को संगठित करें और राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।