दाउदनगर: मखरा पुल के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर दाउदनगर थाना की पुलिस ने किए जब्त, एक चालक गिरफ्तार, केस दर्ज
अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के क्रम में दाउदनगर थाना की पुलिस ने मखरा पुल के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। एक ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर मदन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस द्वारा की गई। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।