दाउदनगर: नगर परिषद दाउदनगर कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल वितरण की शुरुआत, काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह रहे मौजूद
नगर परिषद दाउदनगर कार्यालय में गरीबों,असहायों एवं दिव्यांगों के बीच कबल वितरण की शुरुआत गुरुवार की दोपहर से 12:30 बजे की गई। काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद कमला देवी की उपस्थिति में कंबल वितरण की शुरुआत कराई।बताया गया कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के 3625 गरीबों के बीच तीन दिनों मे कंबल बांटा जा रहा है।