दाउदनगर: मौलाबाग के एक संस्थान में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शोक सभा की, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
शहर के मौलाबाग स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शुक्रवार की अपराह्न 3:00 बजे प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है।