दाउदनगर: सिपहां लख स्थित ईवा के मजार पर रक्षा देवी के रूप में पूजा-अर्चना, दाउदनगर चर्च में मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
क्रिसमस यानी बड़ा दिन का त्यौहार दाउदनगर में परंपरा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। दाउदनगर के चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। वहीं पटना मैन कैनाल पर सिपहां लख के पास स्थित ईवा के मजार पर बुधवार की दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक विशेष पूजा -अर्चना की गई और रक्षा देवी के रूप में पूजा अर्चना की गई।दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।