एसडीपीओ शिवम कुमार ने किया पिपरिया थाना का निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
लखीसराय। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने पिपरिया थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान कार्य एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीपीओ ने पुलिसकर्मियों को आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Oct 31, 2026