नाथनगर: पासीटोला दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे विधायक रोहित पांडेय
नाथनगर के पासीटोला स्थित दुर्गा मंदिर में भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर के पुजारी माना शुक्ला ने उन्हें विधि-विधान से मां का दर्शन कराया और पूजा-अर्चना कराई। विधायक ने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।