बांका: सदर अस्पताल में एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट, बनाया गया 15 बेड का वार्ड
Banka, Banka | Jan 8, 2025 एचएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने एक अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर सदर अस्पताल बांका भी अलर्ट है। बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि एचएमपिवि वायरस को लेकर सदर अस्पताल पूरी तरह से अलर्ट है। यहां आक्सीजन के साथ सारी जांच की सुविधा है। साथ ही साथ इसको लेकर एक 15 बेड का वार्ड बनाया गया है।