बांका: समाहरणालय सभागार में प्रधान लिपिकों की बैठक, लंबित पत्रों के निष्पादन का निर्देश
Banka, Banka | Jan 7, 2025 समाहरणालय सभागार बांका में मंगलवार को प्रधान लिपिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की जानकारी जिला जनसंपर्क सूचना विभाग के द्वारा मंगलवार की शाम 5:30 बजे प्रेस रिलिज जारी कर दी गई। इधर बैठक में सेवांत लाभ एवं माननीय उच्च न्यायालय के लंबित मामले के साथ ही सभी महत्वपूर्ण लंबित पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।