बांका: जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन, डीएम ने किया समाहरणालय में शुभारंभ
Banka, Banka | Jan 7, 2025 मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन- हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी जिला जनसंपर्क सूचना विभाग के द्वारा मंगलवार की शाम 5:27 मिनट पर प्रेस रिलिज जारी कर दी गई। डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।