बांका: भीषण ठंड के कारण बांका में 9 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Banka, Banka | Jan 7, 2025 बांका जिले में भीषण ठंड को देखते हुए डीएम अंशुल कुमार ने मंगलवार की शाम 6:44 बजे आदेश जारी कर सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के कक्षा 8वीं तक संचालन पर 9 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। इसको लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है। वहीं 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे लेकर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है।