बांका: समुखिया मोड़ में ट्रैक्टर पर खेलते समय एक बच्ची गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल
Banka, Banka | Jan 8, 2025 समुखिया मोड़ में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर पर खेलने के दौरान एक 7 वर्षीय बच्ची गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में करने के बाद डॉ ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राकेश मंडल की पुत्री अनुशिका कुमारी अन्य बच्चों के साथ ट्रैक्टर के डाला पर चढ़कर खेल रही थी। जिससे वह नीचे गिरकर जख्मी हो गयी