बांका: राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौंनी में आपदा से बचाव पर परिचय कार्यक्रम आयोजित
Banka, Banka | Jan 7, 2025 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले के 11 विद्यालयों में विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए एनडीआरएफ जवानों द्वारा परिचय अभ्यास कार्यक्रम आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौंनी रजौन में परिचय अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार की शाम 5:42 मिनट पर जिला जनसंपर्क सूचना विभाग के द्वारा प्रेस रिलिज जारी कर जानकारी दी गई।