समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1525,
दिनांक 27/9/2026,
==================
30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि:-
-जिले के सभी प्रखंडों के अस्पतालों में नियमित लोगों की हो रही हृदय जांच:-
-सभी अस्पतालों में सामान्य व्यक्ति के हृदय गति जांच के लिए संचालित किया जाता है ईसीजी मशीन
-जिले में अगस्त 2025 से सितंबर 2026 तक हुई है 35 हजार 213 जांच सभी सामान्य लोगों को नियमित जिंदा रहने के लिए दिल के धड़कन का लगातार धड़कना आवश्यक है।
अगर दिल के धड़कने में समस्या होती है तो ग्रसित व्यक्ति की तत्काल मृत्यु हो सकती है। 30 वर्ष की आयु के बाद सभी सामान्य लोगों के हृदय की धड़कन में किसी प्रकार की परेशानी होने की संभावना ज्यादा रहती है।
ऐसे लोगों को साल में एक बार नजदीकी अस्पताल में हृदय की जांच जरूर कराई जानी चाहिए। जिससे कि संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए ग्रसित पाए जाने वाले लोगों को तत्काल चिकित्सकीय जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके और लोग स्वास्थ्य रह सकें।
जिले के सभी प्रखंडों के अस्पतालों में नियमित लोगों की हो रही हृदय जांच :-
जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्ष के बाद लोगों के व्यस्त जीवनशैली के कारण हृदय गति में समस्या होने से लोग बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
सीने में दर्द, घबराना, धड़कन में तेजी/धीमा होना, सांस का फूलना, चक्कर आना, उच्च ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, बहुत समय से धूम्रपान का सेवन, दिल के दौरे या हृदय लय में गड़बड़ी होने के कारण हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को तत्काल चिकित्सक से जांच करवाते हुए आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि व्यक्ति लंबे समय तक स्वास्थ्य रहते हुए सामान्य जीवन का लाभ उठा सकें।
सभी अस्पतालों में सामान्य व्यक्ति के हृदय गति जांच के लिए संचालित किया जाता है ईसीजी मशीन :-
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि 30 आयुवर्ग के बाद सभी सामान्य व्यक्ति के हृदय गति की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंडों के अस्पतालों में ईसीजी जांच सुनिश्चित किया जाता है।
इसके लिए सभी प्रखंडों में ईसीजी मशीन कार्यरत हैं। ईसीजी मशीन से किसी भी व्यक्ति के हृदय गति की जांच करते हुए संबंधित व्यक्ति के हृदय संबंधित परेशानी की पहचान करते हुए ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जिससे कि संबंधित व्यक्ति स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकता है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026