Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
pcnews.com
जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सख्त, रात में घूमने वालों की हो रही जांच! #Jamshedpur #JamshedpurPolice #NightPatrolling #CrimeControl #PoliceAction #JharkhandNews #BreakingNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia
| Sep 27, 2026
#jamshedpur
#jamshedpurpolice
#nightpatrolling
#crimecontrol
#policeaction
#jharkhandnews
#breakingnews
#purneacentralnews
MORE NEWS
बिहार में कुदरत का कहर... समस्तीपुर में दिखा जल बवंडर! #biharnews #viralvideos #bihar
Purnia East, Purnia | Sep 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1523, दिनांक 27/9/2026, ================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित;-- नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और व्यापक जागरूकता के दिए गए निर्देश जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध खेती और उनके उपभोग पर पूर्ण विराम लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित मुख्य बिंदु तय किए गए और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया:-- :- अवैध ठिकानों पर छापा मारी:- सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्णिया को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के सेवन एवं बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के गिरोहों एवं उनके ठिकानों (झोपड़पट्टियों/हेमलेट्स) को चिह्नित कर तुरंत ध्वस्त करें। :- नशा मुक्ति केंद्रों की जांच:- जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की स्थिति की गहन जांच की जा रही है, ताकि मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाए। :- व्यापक जन-जागरूकता अभियान:- मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए DPM जीविका एवं DPO ICDS को जिम्मेदारी दी गई है। जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। :- COTPA अधिनियम का सख्ती से अनुपालन:- सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास 'सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम' (COTPA) के तहत सख्त कार्रवाई करने और अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। :-अवैध खेती पर निगरानी:- जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे किसान सलाहकारों के नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्र में मादक पदार्थों/अफीम आदि की संभावित खेती से जुड़ी जानकारी (इनपुट) जुटाएं और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1521, दिनांक:27/9/2026, ================== जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित:- अवैध खनन पर रोक, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम और बाल श्रम निषेध पर सख्त निर्देश:- समाहर्ता -सह-जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। इस बैठक में डॉ शौर्य सुमन भा०पु०से० वरीय पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह खनिज विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व संग्रहण, अवैध खनन पर रोक, विभागीय योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। :-राजस्व वसूली एवं लक्ष्य प्राप्ति:- कार्य विभागों से संबंधित राजस्व, रॉयल्टी एवं मालिकाना फीस की वसूली की गहन समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने और जिले में खनन अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिया गया। अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध:-- जिले में अवैध मिट्टी एवं बालू खनन तथा अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों (SHO), अंचल अधिकारियों (CO), अनुमंडल अधिकारियों (SDO), अनुमंडल पुलिस अधिकारियों (SDPO), जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। रैयतों को राहत:--- गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु मिट्टी की कटाई के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम रैयतों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ईंट-भट्ठों के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम:- खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार (पटना) द्वारा लाई गई विशेष वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी दी गई, जो 21 सितंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक प्रभावी है। इसके तहत सत्र 2024-25 तक जिन ईंट-भट्ठों पर नीलम पत्र वाद (Certificate Case) संस्थित हैं, वे यदि कुल बकाया राशि में से ब्याज की राशि छोड़कर शेष मूल राशि जमा कर देते हैं, #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026
समहरणालय पूर्णिया जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1520, दिनांक:-27/09/2026 ================== जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में धमदाहा अनुमंडल अन्तर्गत जन वितरण प्रणाली की नयी अनुज्ञप्ति निर्गत करने संबंधी शनिवार को जिला चयन समिति की बैठक की गयी। जिसमें धमदाहा अनुमंडल अन्तर्गत 117 रिक्ति के विरूद्ध 83 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 03 रिक्ति के विरूद्ध कोई भी सुयोग्य आवेदक नहीं पाये जाने के कारण उक्त रिक्ति पर किसी का चयन नहीं किया गया। वहीं 31 रिक्ति को विभिन्न आवश्यक कारणों से जाँच के लिए उन्हें भेजा गया है, जिसके जाँचोपारांत उस पर अंतिम रूप से निर्णय लिया जायेगा। बैठक में श्री राजीव कुमार उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, श्री अनुपम अनुमंडल पदाधिकारी,धमदाहा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिया तथा संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1524, दिनांक:-27/9/2026, ================== जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न:- विधि व्यवस्था को लेकर दिए गए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:- दालखोला चेकपोस्ट पर निरंतर निगरानी और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के सख्त निर्देश:- रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर/डीजे पर रोक, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश:- शराब विनष्टीकरण में तेजी और थानों में जब्त लावारिस वाहनों के राजसात की प्रक्रिया तेज लाने का निर्देश:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। सीमावर्ती सुरक्षा एवं रात्रि गश्ती:- दालखोला चेकपोस्ट पर 24 घंटे सतर्कता एवं निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अनुमंडल अधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) को महीने में निर्धारित रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से संयुक्त रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया। अवैध खनन पर पूर्ण रोक:- मिट्टी एवं सफेद बालू के अवैध खनन तथा इसके अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। त्यौहारों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई:- आगामी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 126 एवं 135 के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 'बॉन्ड डाउन' करने का निर्देश दिया गया। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण:-- माननीय न्यायालय के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और डीजे (DJ) के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सघन वाहन जांच एवं नशा विरोधी अभियान:-- जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1522, दिनांक:-27सितम्बर 2026 ================== उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देश के आलोक में शनिवार को उद्योग विभाग पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), सिल्क समग्र-02, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आदि के जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन बनमनखी प्रखंड़ के कचहरी बलुआ पंचायत में आयोजित की गई। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों / जीविका दीदीयों / कृषकों एवं युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने हेतु उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन एवं चयन की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) की जानकारी देते हुए महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे- मखाना प्रसंस्करण, आटा / दाल/तेल/मशाला उद्योग, बेकरी उत्पाद, नमकीन भुजिया उत्पाद, पशु आहार आदि अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित स्वयं का उद्योग लगाने या पूर्व से स्थापित इकाई का विस्तार करने हेतु जिले के इच्छुक उद्यमी / किसान / युवा आवेदन कर बैंक के माध्यम से टर्म लोन पर 35% अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर इकाई स्थापित कर सकते है, जिसमें 10% उद्यमी को अपना अंशदान करना होता है। शिविर में महाप्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के अलावे अन्य विनिर्माण (Manufacturing) एवं सेवा (Service) के क्षेत्र में भी स्वंय का नया उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत आवेदन कर बैंक के माध्यम से 25% (शहरी क्षेत्र हेतु) तथा 35% (ग्रामीण क्षेत्र हेतु) अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर अपना इकाई स्थापित कर सकते है। सिल्क सम्रग-2 महाप्रबंधक द्वारा शिविर में उपस्थित कृषकों को बताया गया कि विभाग द्वारा रेशम वृक्षारोपण एवं कीटपालन करने हेतु इच्छुक लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु सिल्क समग्र 2 योजना चलाई जा रही है। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP Training) महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि विश्व बैंक द्वारा समर्थित एवं उद्योग विभाग, बिहार द्वारा संचालित RAMP योजना (Raising and Accelerating MSME Performance) #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 27, 2026
मिट्टी से तरासी जिंदगी
Purnia East, Purnia | Sep 27, 2026
समाहर्यालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1519, दिनांक-26.09.2026 अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया औचक निरीक्षण कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार जी ने शनिवार को पूर्णिया में संचालित अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, (प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी), पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कलाकारों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। माननीय मंत्री के आगमन पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा उनका स्वागत पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। उन्होंने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी मंत्री महोदय को दी तथा जिले में कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कलाकारों एवं प्रतिभागियों से बातचीत की तथा शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय वादन के साथ-साथ लोक कला, लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंत्री महोदय ने कहा कि बिहार की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ना कला एवं संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कलाकारों को बेहतर मंच एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि पूर्णिया में कला एवं संस्कृति की गतिविधियों को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। #cmssmrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026