नाथनगर: लालमटिया थाना अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र का SSP ने किया निरीक्षण
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार को लालमटिया थाना अंतर्गत स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, परेड, शारीरिक प्रशिक्षण समेत अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया।