बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले रविवार को समाहरणालय स्थित नगर भवन में मैट्रीक एवं इंटरमीडिएट 2026 में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उतर प्रदेश के होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बिहार सरकार जदयू से नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष कविन्द्र पाल, जिलाध्यक्ष ललन प्रजापति, सचिव गया प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम की शुरूआत समाज के बच्चियों द्वारा स्वागत गान से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों को स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हम उतर प्रदेश से चलकर बिहार के औरंगाबाद आये है। पहले के अपेक्षा काफी कुछ बदलाव हुआ है। जहां केन्द्र और राज्य की सरकार एक ही पार्टी से होती है वहां संपूर्ण विकास होता है। यहां भी उतर प्रदेश की तरह विकास तेजी से हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह हर समाज और हर जिलों में होना चाहिए। ताकि बच्चे अपने लक्ष्य के हिसाब से मेहनत कर उंची मंजील को पाएं। जब किसी छात्र-छात्रा को कम अंक आता है तो वे ऐसे कार्यक्रमों से सीख लेतें हैं कि हम भी अधिक अंक लाते तो सम्मानित होने का मौका मिलता। वहीं उनके अभिभावकों में भी प्ररेणा के साथ साथ बच्चों को आगे बढाने के लिए जिज्ञासा बढ़ती है।
350 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित
बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह से जिले के 11 प्रखंडों से मैट्रिक, इंटर में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण लगभग 350 से अधिक छात्र-छात्राओं को एक मंच से सम्मानित किया गया। समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि जो समाज के बच्चे बिहार राज्य स्तर पर टाॅप होंगे उन्हें बाइक एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला सचिव गया प्रजापति ने बताया कि जिले के मैट्रिक में कुल 233 एंव इंटर में 128 बच्चे प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किये थे, जिन्हें अतिथियों के हाथों मेडल, सर्टिफिकेट एवं मेमोंटों देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों नें एकजुटता के साथ खडे़े रहें। #thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद The silence media news #शिवरानी_प्रजापति #औरंगाबाद_न्यूज #धर्मवीर_प्रजापति #छात्र_सम्मान #kumhar #prajapatikumharsamaj