Public App Logo
Profile Picture

Aurangabad news

@singhsahabssm
69969Followers
0Following
फरक्का बांध और गंगा जल संधि के खिलाफ जदयू का हल्ला बोल. किसी भी कीमत पर बांग्लादेश से गंगाजल समझौता नवीकरण नहीं होने देंगे। The silence media news <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangajalsandhi nis:value=gangajalsandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bangladesh nis:value=bangladesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangariver nis:value=gangariver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farakkabarrage nis:value=farakkabarrage nis:enabled=true nis:link/>
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद में स्टार्टअप इंडिया– डीपी आईआईटी के तेजस कार्यक्रम का सफल आयोजन
The silence media news 
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय औरंगाबाद के स्टार्टअप प्रकोष्ठ द्वारा भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की प्रमुख पहल स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत संचालित तेजस (ट्रांस्फोर्मिंग एंट्रेपरेनेउल जर्नी अक्रॉस स्टेट्स एंड डिस्ट्रिक्ट) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के 450 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्टार्टअप, उद्यमिता, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत मणि, जिला उद्योग केंद्र (DIC), औरंगाबाद के महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार, स्टार्टअप इंडिया–तेजस कार्यक्रम के समन्वयक श्री एहसान माथुर, स्टार्टअप प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. आनंद राज, स्टार्टअप समन्वयक श्री आनंद कुमार, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि श्री कन्हैया सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान, नवाचार, प्रगति एवं उद्यमशीलता के प्रकाश का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच विकसित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में प्रचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने महाविद्यालय में विकसित हो रही स्टार्टअप एवं नवाचार संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में मजबूत स्टार्टअप संस्कृति के निर्माण के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के प्रशासन की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने विचारों एवं क्षमताओं की पहचान करते हुए नवाचार आधारित समाधान विकसित करने चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि भविष्य में रोजगार सृजन करने वाले सफल उद्यमी बनने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में देश के स्टार्टअप एवं नवाचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र (DIC), औरंगाबाद के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन कार्यक्रमों एवं उद्यमिता विकास से संबंधित अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए अनेक प्रकार की वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने विचारों को व्यवसाय में परिवर्तित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज का युवा नवाचार एवं तकनीकी क्षमता के माध्यम से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि समाज के लिए रोजगार एवं आर्थिक विकास के नए अवसर भी उत्पन्न कर सकता है।

स्टार्टअप इंडिया–तेजस के समन्वयक श्री एहसान माथुर ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी।

उन्होंने स्टार्टअप इंडिया मिशन तथा डीपी आईआईटी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया का उद्देश्य देश में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना है, जिससे युवा अपने विचारों को सफल व्यवसाय में परिवर्तित कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को डीपी आईआईटी रेकग्निशन, फंडिंग अवसरों, इनक्यूबेशन सहायता, मेंटरशिप, नेटवर्किंग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, निवेशकों तक पहुँच तथा विभिन्न सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने तेजस कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में विद्यार्थियों और युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
स्टार्टअप प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. आनंद राज ने महाविद्यालय में संचालित स्टार्टअप एवं नवाचार गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्टार्टअप सेल से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का स्टार्टअप सेल विद्यार्थियों को उनके नवीन विचारों, तकनीकी नवाचारों एवं व्यवसायिक अवधारणाओं को विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन, मेंटरशिप एवं मंच उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सफल स्टार्टअप की शुरुआत एक छोटे विचार से होती है। यदि किसी विचार को सही दिशा, उचित मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास प्राप्त हो तो वह एक सफल उद्यम का रूप ले सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार आधारित परियोजनाओं एवं स्टार्टअप गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

स्टार्टअप समन्वयक आनंद कुमार ने सक्रिय सहभागिता पर दिया जोर

स्टार्टअप समन्वयक आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों के पास तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक सोच एवं समस्याओं के समाधान की अपार क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा आयोजित स्टार्टअप, नवाचार, हैकाथॉन, आइडिया प्रतियोगिताओं एवं उद्यमिता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> #
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम विभाग का सघन जांच अभियान, चार बाल श्रमिक मुक्त
The silence media news 
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
 इसी क्रम में आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को श्रम अधीक्षक, औरंगाबाद अंजू कुमारी के निर्देश पर गठित धावा दल द्वारा औरंगाबाद सदर एवं कुटुम्बा प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुटुम्बा प्रखंड के हरिहरगंज रोड, अंबा स्थित शिव शक्ति होटल से 01 बाल श्रमिक तथा औरंगाबाद सदर के बाईपास स्थित कृति भोजनालय से 03 बाल श्रमिक, कुल 04 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पाया गया। धावा दल द्वारा सभी चारों बाल श्रमिकों को तत्काल मुक्त कराया गया।

मुक्त कराए गए चारों बाल श्रमिकों को तत्काल सहायता के रूप में प्रति बाल श्रमिक 3,000 रुपये, कुल 12,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। साथ ही, मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके उपरांत नियमानुसार उन्हें बाल गृह में आवासित कराते हुए उनके पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों एवं उनके परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बाल श्रमिकों से काम कराने वाले संबंधित नियोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बाल श्रमिकों से काम कराने वाले दोषी नियोजकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दोष सिद्ध होने पर छह माह से दो वर्ष तक के कारावास तथा 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

इसके अतिरिक्त, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप दोषी नियोजकों से 20,000 रुपये की राशि जिला बाल कल्याण एवं पुनर्वास कोष में जमा कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है। जिले में बाल श्रम के विरुद्ध जांच, कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को दें, ताकि बाल श्रम की रोकथाम एवं बच्चों के पुनर्वास की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अभियान में कुटुम्बा प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रणविजय कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मदनपुर संजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बारुण नरेश कुमार तथा औरंगाबाद सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नबीनगर विजेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ओबरा रोहित कुमार, एनजीओ दिव्य ज्योति के सदस्य एवं संबंधित थाना के पुलिस बल उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childlaborlaws nis:value=childlaborlaws nis:enabled=true nis:link/>
# अवैध कोयला परिवहन पर खनन विभाग का शिकंजा, 48 घंटे में 10 वाहन जब्त

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> nis:value=<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> nis:enabled=true nis:link/> आठ कोयला लदे और दो बिना ढके खनिज वाहन पकड़े गए, वाहन मालिकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना
The silence media news 
**औरंगाबाद।** जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी **अभिलाषा शर्मा** के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने पिछले 48 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर कोयला और अन्य खनिजों का परिवहन करते हुए **कुल 10 वाहनों को जब्त** किया गया। इनमें **आठ वाहन अवैध रूप से कोयला लदे** पाए गए, जबकि दो वाहनों पर बिना ढके खनिज का परिवहन किया जा रहा था। जब्त वाहनों के मालिकों पर विभाग की ओर से **करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना** अधिरोपित किया गया है।

खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से कोयला और खनिजों का परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> जांच में नहीं दिखा सके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज

खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक **विकास कुमार** के निर्देश पर चलाए गए अभियान में प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी **अंकित कुमार** के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कोयला लदे कई वाहनों को रोका गया और उनके कागजात की जांच की गई।

विभाग के अनुसार, पकड़े गए वाहनों के चालक कोयला परिवहन से संबंधित **वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके**। इसके बाद वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि खनिज परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान बिना ढके खनिज परिवहन करते हुए दो अन्य वाहनों को भी पकड़ा गया। खनन विभाग ने ऐसे वाहनों को भी नियमों का उल्लंघन मानते हुए जब्त किया और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ जुर्माना लगाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> 48 घंटे में 10 वाहनों पर कार्रवाई

खनन विभाग के मुताबिक पिछले 48 घंटे में हुई कार्रवाई में कुल **10 वाहन जब्त किए गए हैं**। इनमें आठ वाहन कोयला लदे हुए थे, जबकि दो वाहन बिना ढके खनिज का परिवहन कर रहे थे। इन मामलों में संबंधित वाहन मालिकों पर करीब **एक करोड़ रुपये का जुर्माना** लगाया गया है।

विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई एक-दो स्थानों तक सीमित नहीं है। अवैध खनिज परिवहन की सूचनाओं के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। इसके लिए खनन विभाग की टीमें वाहनों के कागजात और खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> पहले भी पकड़े गए हैं अवैध खनिज लदे वाहन

अधिकारियों के अनुसार, पिछले दिनों भी चलाए गए अभियान में अवैध रूप से कोयला लदे और बिना ढके खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। विभाग ने ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने के साथ-साथ संबंधित वाहन मालिकों पर नियमानुसार आर्थिक दंड भी लगाया है।

खनन विभाग का मानना है कि अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेज खनिजों के परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान होता है। साथ ही निर्धारित नियमों का उल्लंघन होने से खनिज परिवहन की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए विभाग ने निगरानी और जांच अभियान को तेज किया है।

## अवैध खनन पर सख्ती का संदेश

प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी **अंकित कुमार** ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना और वैध दस्तावेज रखना आवश्यक है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन और उसके मालिक के खिलाफ प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

## जुर्माना जमा होने के बाद होगा वाहनों पर निर्णय

खनन विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कार्रवाई निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। संबंधित वाहन मालिकों को अधिरोपित जुर्माना राशि जमा करनी होगी। जुर्माना जमा किए जाने के बाद नियमानुसार जब्त वाहनों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

यदि निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ लागू प्रावधानों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान **लगातार जारी रहेगा**। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिजों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dto nis:value=dto nis:enabled=true nis:link/>
टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद जिला बिहार में लगातार प्रथम स्थान पर
The silence media news 
जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा  के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में टेलीमेडिसिन सेवा के क्षेत्र में औरंगाबाद जिला बिहार राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टेली-कंसल्टेशन जिला रैंकिंग के अनुसार दिनांक 07 सितंबर 2026 को औरंगाबाद जिले में कुल 12,527 टेली-कंसल्टेशन दर्ज किए गए, जिसके साथ जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं 12,116 टेली-कंसल्टेशन के साथ पटना दूसरे तथा 10,377 के साथ पूर्णिया तीसरे स्थान पर रहा।

दिनांक 06 सितंबर 2026 को भी औरंगाबाद जिला 11,271 टेली-कंसल्टेशन के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर था। इस प्रकार अगले ही दिन टेली-कंसल्टेशन की संख्या बढ़कर 12,527 हो गई, जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जिले में बढ़ती पहुंच एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में टेलीमेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ही चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है तथा अनावश्यक रूप से दूर स्थित अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को टेलीमेडिसिन सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को निरंतर बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद जिले का राज्य में प्रथम स्थान पर रहना जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dto nis:value=dto nis:enabled=true nis:link/>
*सदर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में SAM बच्चों के उपचार एवं पोषण पर विशेष जोर*
The silence media news 

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक- 09.09.2026 को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल, औरंगाबाद में संचालित *पोषण पुनर्वास केंद्र (Nutritional Rehabilitation Centre-NRC)* के माध्यम से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की गई।

सदर अस्पताल, औरंगाबाद में *20 बेड की क्षमता वाला पोषण पुनर्वास केंद्र* संचालित है। इस केंद्र में *6 माह से 5 वर्ष तक की आयु के Severe Acute Malnutrition (SAM) से ग्रसित बच्चों* को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल, पोषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चों के साथ रहने वाली उनकी माता अथवा अन्य अटेंडेंट को भी केंद्र पर *प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है*। साथ ही, बच्चे के साथ रहने वाले अभिभावक/अटेंडेंट को *₹100 प्रतिदिन की दर से प्रोत्साहन राशि* भी प्रदान की जाती है।

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चिन्हित *149 SAM बच्चों* को NRC से जोड़ा जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को और बेहतर करने के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर SAM से ग्रसित बच्चों की पहचान एवं उन्हें NRC से जोड़ने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने *डीपीओ, आईसीडीएस* को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका सदर अस्पताल स्थित NRC में नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

साथ ही, सभी संबंधित *सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिका* को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में SAM बच्चों की पहचान एवं उनके परिवारों को NRC की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। इस अभियान की शुरुआत *सदर प्रखंड से विशेष रूप से की जाएगी*, ताकि अधिक से अधिक SAM बच्चों को समय पर NRC में भर्ती कराकर आवश्यक उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि *गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना उनकी स्वस्थ वृद्धि एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।* उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जिले का कोई भी SAM बच्चा NRC की सुविधा से वंचित न रहे और उसे समय पर उपचार एवं पोषण मिल सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharhealthdepartment nis:value=BiharHealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/>
20 हजार रुपये की रिश्वत लेते चान्दन के सीओ गिरफ्तार, जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में मांगे थे दो लाख
The silence media news 
बांका/पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। बांका जिले के चान्दन अंचल के अंचलाधिकारी (CO) रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी पर जमीन से जुड़े एक मामले में दखल-कब्जा दिलाने के बदले दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत के बाद SVU ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक चान्दन थाना क्षेत्र के मोरवे टोला निवासी सियाराम कुमार, पिता वासुदेव यादव ने इस संबंध में विशेष निगरानी इकाई, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टाइटल सूट केस संख्या 2395/95 में पारित आदेश के आधार पर संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी रविकांत कुमार द्वारा दो लाख रुपये की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक अधिकारी ने तत्काल 20 से 25 हजार रुपये देने को कहा था।

सत्यापन में सामने आई रिश्वत की मांग

शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई थाना में अंचलाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए विशेष निगरानी इकाई ने धावा दल का गठन किया।

जाल बिछाकर पकड़ा गया अधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही अंचलाधिकारी रविकांत कुमार ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, SVU की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

ADG सुधांशु कुमार ने की कार्रवाई की पुष्टि

विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद उसका सत्यापन कराया गया था। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और धावा दल गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान चान्दन के अंचलाधिकारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आ सकते हैं और तथ्य

गिरफ्तारी के बाद SVU की टीम आरोपी अंचलाधिकारी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामले में रिश्वत की मांग से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: रिश्वत लेने का आरोप जांच का विषय है और अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nigrani nis:value=nigrani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=banka nis:value=banka nis:enabled=true nis:link/>
पुराने ट्रैफिक चालानों के निपटारे का मौका, 50 प्रतिशत तक मिल सकती है छूट
The silence media news 
**औरंगाबाद।** यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबे समय से लंबित चालानों के निपटारे के लिए वाहन मालिकों को विशेष अवसर मिलेगा। **12 सितंबर 2026, शनिवार** को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने यातायात चालानों का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय, औरंगाबाद में विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी **अभिलाषा शर्मा** के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान **90 दिन या उससे अधिक पुराने यातायात चालानों** का निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर निपटारा किया जा सकेगा। पात्र मामलों में चालान की राशि पर **50 प्रतिशत तक की छूट** मिलने का भी प्रावधान है।

लंबित चालानों के निपटारे के इच्छुक वाहन मालिकों और चालानधारकों को प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पहले से **प्री-रजिस्ट्रेशन** कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए **7 सितंबर 2026 से जिला परिवहन कार्यालय, औरंगाबाद** में प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

परिवहन विभाग के अनुसार, पहले से पंजीकरण कराने से राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन लंबित चालानों के निपटारे की प्रक्रिया में सुविधा होगी और लोगों को अनावश्यक इंतजार से बचाया जा सकेगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों और चालानधारकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के इस अवसर का लाभ उठाकर पात्र पुराने चालानों का नियमानुसार निपटारा कराएं। साथ ही वाहन चालकों से भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रखने में सहयोग मिल सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dto nis:value=dto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lokadalat nis:value=LokAdalat nis:enabled=true nis:link/>
राशन आवंटन के नाम पर 4.5 लाख की रिश्वत का आरोप, एडीएसओ समेत तीन पर केस; सभी फरार
The silence media news 
नरकटियागंज/गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले में जनवितरण प्रणाली के एक डीलर से कथित तौर पर साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई के बाद तीनों नामजद आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। मामले में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी (एडीएसओ) सुशील प्रताप सिंह, गौनाहा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) प्रदीप कुमार और कथित बिचौलिया उदयभान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एडीएसओ और एमओ के सरकारी तथा निजी मोबाइल नंबरों के बंद रहने की बात सामने आई है। वहीं, तीसरे आरोपित उदयभान सिंह के बारे में भी बताया जा रहा है कि वह अपने ठिकाने से गायब है। निगरानी की टीम आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

अधिकारियों के गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म

तीनों आरोपितों के अचानक सामने नहीं आने से अनुमंडल कार्यालय और स्थानीय प्रशासनिक महकमे में चर्चाएं तेज हैं। बताया जाता है कि एडीएसओ सुशील प्रताप सिंह नरकटियागंज के पांडेयटोला इलाके में एक निजी मकान में किराए पर रहते थे। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि उनके आवास पर राशन डीलरों सहित अन्य लोगों का आना-जाना रहता था।

राशन आवंटन रोकने के बाद शुरू हुआ विवाद

मामले की शुरुआत भितिहरवा पंचायत के पीडीएस डीलर सुजीत कुमार की शिकायत से हुई। शिकायत के अनुसार, जून 2026 में डीलर ने निर्धारित मात्रा के तहत 8,578 किलो गेहूं और 12,867 किलो चावल कार्डधारियों के बीच वितरित किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद विभागीय पोर्टल पर उनका आवंटन शून्य कर दिया गया और अगस्त में उनके उपावंटन पर रोक लगा दी गई। इससे परेशान होकर डीलर ने आवंटन दोबारा शुरू कराने के लिए गौनाहा के एमओ, एसडीएम और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष आवेदन दिया।

निजी आवास पर कथित तौर पर मांगी गई रकम

डीलर के अनुसार, इसी सिलसिले में जब वह एडीएसओ के पांडेयटोला स्थित आवास पर पहुंचे, तब उनसे कथित रूप से पिछले साढ़े चार साल के हिसाब-किताब के नाम पर 4.50 लाख रुपये की मांग की गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रकम नहीं देने की स्थिति में गोदाम से खाद्यान्न की आपूर्ति पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी गई थी।

बिचौलिए के माध्यम से रकम तय करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि एडीएसओ ने उन्हें गौनाहा एमओ से संपर्क करने को कहा। इसके बाद एमओ ने कथित रूप से मामले के निपटारे के लिए उन्हें उदयभान सिंह के पास भेजा।

डीलर का दावा है कि बिचौलिए ने बातचीत के दौरान अलग-अलग चरणों में रकम देने का दबाव बनाया। पहले दो लाख रुपये, फिर डेढ़ लाख रुपये और बाद में सवा लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

गोपनीय सत्यापन के बाद निगरानी ने दर्ज की प्राथमिकी

डीलर की लिखित शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद 3 अगस्त 2026 को एडीएसओ सहित तीनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

बताया जाता है कि सुशील प्रताप सिंह के पास सिकटा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था। प्रोन्नति के बाद वह करीब एक वर्ष से अनुमंडल में एडीएसओ के पद पर कार्यरत हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग की विशेष टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, मामले में आरोपित अधिकारियों या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pds nis:value=pds nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nigrani nis:value=nigrani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnigranivibhag nis:value=biharnigranivibhag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpds nis:value=biharpds nis:enabled=true nis:link/>
चलती कार में सामूहिक दुष्क<nis:link nis:type=tag nis:id=र्म nis:value=र्म nis:enabled=true nis:link/> मामला में राजेश कांग्रेस की चेतावनी 
The silence media news 
औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा के पूर्व विधायक राजेश कुमार गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे और रेप पीड़िता के घर जाकर उससे मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से फोन पर बात कर मामले में आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़ित के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
पीड़ित के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
राजेश कुमार ने बताया कि एसपी ने उन्हें जानकारी दी है कि मामले के तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने भरोसा दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेप ऐसा शब्द है, जिसका नाम लेना भी अपराध जैसा लगता है। इसके बावजूद बिहार में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। अपराधी किसी भी जाति या समुदाय का हो, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। किसी भी आरोपी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

गांव के ही तीन युवकों पर आरोप, सामाजिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना की सबसे चिंताजनक बात यह है कि मामले में आरोपित तीनों युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लोग एक-दूसरे से सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े होते हैं। ऐसे में गांव के ही युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। महिलाओं और बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। अपराधियों पर कार्रवाई के साथ समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। राज्य में लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि अपराध के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बिहार की स्थिति उत्तर प्रदेश से भी खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही भी तय करनी चाहिए।

सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

राजेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी इस मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अम्बा nis:value=अम्बा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharcongress nis:value=BiharCongress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajeshram nis:value=rajeshram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/>
मिट्टी के घर में सो रहा था परिवार, आधी रात को भरभरा ढह गया मकान, मलबे में दबकर एक की मौत, 4 अन्य घायल 

The silence media news 

औरंगाबाद- जिले के ओबरा प्रखंड क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में आधी रात को उसे समय अफरा तफरी का मच गई जब एक साथ एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।  गांव के रहने वाले विश्वकर्मा परिवार का कच्चा पुराना मिट्टी का मकान आधी रात को अचानक भरभरा कर गिर गया । जिसके मलबे में पूरा परिवार दब गया।  इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के सिंहुड़ी गांव में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी की रात में अचानक चीख पुकार मच गई। तेज आवाज सुन ग्रामीण घर से बाहर निकले तो देखा कि कन्हाई विश्वकर्मा के मिट्टी का मकान गिरा पड़ा है। और उसके मलबे में पूरा परिवार दबा हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे परिजनों को खोज कर बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान कन्हाई विश्वकर्मा की 12 वर्षीय पुत्री को बचाया नहीं जा सका। उसकी घटनास्थल पर है मौत हो गई। जबकि उसकी मां पूनम देवी और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए हैं।

मृतका बबली कुमारी कन्हाई विश्वकर्मा की पुत्री थी। घायलों में उसकी मां पूनम देवी के अलावा नंदनी कुमारी, रिमी कुमारी और कुंदन कुमार शामिल हैं।  हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हाई विश्वकर्मा की पत्नी पूनम देवी अपने चार बच्चों के साथ गांव में बने अपने पुराने मिट्टी के मकान में प्रतिदिन की भांति सोई हुई थी। गुरुवार की देर रात अचानक मकान की दीवारें और छत भरभराकर गिर गई। जिस कमरे में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए।

तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीण मदद के लिए तुरंत कन्हाई विश्वकर्मा के घर की ओर दौड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।

ग्रामीण मलबे से बाहर निकाले गए सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 12 वर्षीय बबली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी मां पूनम देवी और तीनों घायल बच्चों का इलाज जारी है। 

घटना के बाद सिंहुड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से ग्रामीण भी सदमे में हैं। पूर्व विधायक ऋषि यादव ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए पक्का मकान और उचित मुआवजे की मांग की है।
घटना के सम्बंध ओबरा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मिट्टी के घर गिरने से एक एक बच्ची की मौत हुई है। बाकी परिवार के चार अन्य घायलों को इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।  मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ओबरा nis:value=ओबरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rishiyadav nis:value=rishiyadav nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में हुए नाबालिग छात्रा से सामूहिक दु <nis:link nis:type=tag nis:id=%कर्म nis:value=%कर्म nis:enabled=true nis:link/> मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा, अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है।
The silence media news
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अम्बा nis:value=अम्बा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharcongress nis:value=BiharCongress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajeshram nis:value=rajeshram nis:enabled=true nis:link/>
प्रशांत किशोर ने गठबंधन के सवाल पर दिया बड़ा बयान, बोले - किसी भी तरह का गठबंधन जन सुराज के मूल सिद्धांत के खिलाफ
The silence media news 
औरंगाबाद- जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर विधायक बनने के बाद पहली बार औरंगाबाद पहुंचे, जहां जिले के जन सुराज पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 'नागरिक अभिनंदन समारोह' आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा औरंगाबाद में हुए कार गैंगरेप मामले पर सवाल पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना में पिता के सामने एक बच्ची को होटल से जबरदस्ती पकड़ा जा रहा था, लेकिन सरकार, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और उस क्षेत्र के सांसद का एक भी बयान उस पर नहीं आया। मैंने पहले ही कहा है कि अगर आपने अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्ट लोगों को जिताया है, तो अच्छी सरकार की बात करने के अधिकारी नहीं हैं।

जिन लोगों ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर भाजपा को वोट दिया, उनको UGC पर जवाब भाजपा के नेताओं से मांगना चाहिए: PK

वहीं, यूजीसी कानून के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, उन लोगों को गंभीरता से इस बात का जवाब देना चाहिए। मामला न्यायालय के अधीन है, लेकिन जिन लोगों ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर भाजपा को वोट दिया, उनको इस बात का जवाब भाजपा के नेताओं से मांगना चाहिए कि यूजीसी का यह कानून क्यों लेकर आए हैं। यहां अभी लोगों को नौकरी नहीं है, पढ़ाई नहीं है, पेपर लीक हो रहा है। खाने के लिए परेशानी है, यूरिया 500-600 रुपये में मिल रहा है, DAP 1800 रुपये में मिल रहा है और आप 2047 में विकसित भारत बनाएंगे। किसानों को पहले यूरिया और DAP की व्यवस्था कराइए, फिर 2047 में विकसित भारत देखा जाएगा।

हम लोगों का लक्ष्य है कि बिहार में बदलाव होना चाहिए, व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए: PK

भविष्य में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पहले दिन से ही यह बात कह रहा है कि हम लोग विधायक और सांसद बनने नहीं आए हैं। सरकार और विपक्ष का हिस्सा बनने नहीं आए हैं। हम लोगों का लक्ष्य बिल्कुल सीधा है कि बिहार में बदलाव होना चाहिए, व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए। और वो तब होगा, जब बिहार का समाज बदलेगा। जब तक यहां के लोग नहीं समझेंगे, जब तक यहां के लोग नई व्यवस्था बनाने के लिए वोट नहीं देंगे, तब तक बिहार में सुधार नहीं हो सकता है। इसलिए किसी भी तरह के गठबंधन की बात करना जन सुराज की भावना और मूल सिद्धांत के खिलाफ है।
मौके पर प्रदेश स्तर से जेपी सिंह, सरवर अली, ललन यादव, एनपी मंडल थे। वहीं जिला से राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना यादव, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, मगध प्रभारी नंद किशोर यादव, विकास सिंह, रंजन यादव, मो. फरहान, शगुफ्ता यासमीन, आरिफ रजा सहित अन्य थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantkishor nis:value=prashantkishor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pk nis:value=pk nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansuraj nis:value=jansuraj nis:enabled=true nis:link/>
जनसुराज के का अभिनंदन समारोह, पावर कट होने के बाद सम्बोधन अधूरा छोड़ बाहर निकले  प्रशांत किशोर, पॉकेटमारों की रही चांदी 
The silence media news 
औरंगाबाद - 
 जनसुराज के नव निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर का औरंगाबाद  में गुरूवार की शाम नागरिक अभिनंदन किया गया। आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बिजली चले जाने और जेनरेटर फेल होने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पीके सभा छोड़कर बाहर निकल गए। हालांकि अँधेरे में तब तक पॉकेटमारों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हाथ साफ कर दिया। 

औरंगाबाद में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नागरिक अभिनन्दन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद औरंगाबाद द्वारा नियंत्रित सम्राट अशोक सभागार में हुई। जहां उनके सम्बोधन के दौरान ही बिजली चली गई। वे काफ़ी देर तक जेनरेटर चलने का इंतजार करते रहे। लेकिन अंधेरा क़ायम रहा। मजबूर होकर प्रशांत किशोर को सभा बीच में ही छोड़नी पड़ी। सभा बीच में ही छोड़कर वे वापस चले गए। उनके वापस निकलते ही सभी कार्यकर्ता भी बाहर निकल गए।

पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ 

सम्राट अशोक सभागार में प्रशांत किशोर के. सम्बोधन के दौरान बिजली जाने के बाद अँधेरे में पॉकेटमार भी सक्रिय हो गए।  बिजली गुल होने से अंधेरे का लाभ  उठाते हुए पॉकेटमारों ने कईयों के पॉकेट साफ कर दिये। 
यही नहीं विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट से जनसुराज प्रत्याशी रहे विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की महंगे मोबाइल फोन भी चोरी हो गई।       
भाषण पूरा किये बिना हॉल से निकले पीके, हॉल के बाहर सोशल मीडिया को बाइट दे हुए पटना रवाना 
 काफी देर तक जब बिजली नही आई और न ही जेनसेट स्टार्ट हुआ तो प्रशांत किशोर सम्राट अशोक हॉल से बाहर निकल गये। हॉल के बाहर निकलकर खुले में उन्होने मीडिया से बात की। इसके बाद वहीं से वे अपने वाहन से पटना के लिए रवाना हो गये। हालांकि पीके के पूरा भाषण नही देने से कार्यकर्ताओ और समर्थकों को निराशा हुई, जबकि वे प्रशांत किशोर का पूरा भाषण सुनने की उम्मीद लेकर आये थे।     
 डस्टबिन घोटाले पर क्यों होती है चुप हैं तेजस्वी

 डस्टबिन घोटाले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो अधिकारी इस घोटाले का मास्टरमाइंड है, वह तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी अपने पद पर था और मंगल पांडेय के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए थे अपने पद पर था। वह अभी भी सरकार की सेवा में बहाल है।  इस घोटाले पर मंगल पांडेय के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी सफाई देनी चाहिए क्यों उनके कार्यकाल में इस तरह का घोटाला हुआ।

   वहीं आरक्षण पुनरीक्षण को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच हो रहे विवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में विवाद ना करें। सबसे पहले दोनों नेता सरकार छोड़कर बाहर आएं, फिर अपनी बात रखें।         

 प्रशांत किशोर ने इस दौरान सोशल मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिहार सरकार के मंत्री, महिला से छेड़खानी के बाद दिल्ली में चप्पल से पिटाये हैं। यह बड़े शर्म की बात है कि वह अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। लेकिन इससे भी बड़े शर्म की बात उस क्षेत्र की जनता के लिए है जिन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है।  जनता को अपने किए पर मंथन करना चाहिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pk nis:value=pk nis:enabled=true nis:link/>
तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर ट्रक-बाइक टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल, PMCH रेफर।
 The silence media news 

गोह(औरंगाबाद) अरवल जिले के तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब 8 बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून से लथपथ तीनों युवक गिरे मिले। घायलों की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के अरण्डा गांव निवासी सौरभ कुमार और जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव निवासी रिशु कुमार है, जो नानी घर अरण्डा आया हुआ था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बैदरबाद इन्वर्टर लेने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद PMCH पटना रेफर कराया और खुद उनके साथ पटना रवाना हो गए। 
फिलहाल तीनों का इलाज PMCH में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haspura nis:value=Haspura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uphara nis:value=uphara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goh nis:value=GOH nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/>
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर ब्रीफिंग बैठक आयोजित, विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
The silence media news 
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, विशेष शाखा श्री मोहम्मद सादुल हसन खां की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दिनांक 04 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक पूजा स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, प्रतिमा स्थापना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान रात्रि में विशेष पूजा-अर्चना होने के कारण देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ एवं आवागमन बना रहता है। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है। ऐसी स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता आवश्यक है।

अपर समाहर्ता, विशेष शाखा ने निर्देश दिया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर निर्गत संयुक्त आदेश में वर्णित सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लें।

उन्होंने निर्देशित किया कि साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों, पूर्व में साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं वाले क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों, जहाँ मंदिर एवं मस्जिद एक-दूसरे के निकट स्थित हैं अथवा मिश्रित आबादी है, वहाँ विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए। धार्मिक स्थलों, यथा मंदिर, मस्जिद एवं मजार आदि की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि अथवा सामग्री की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें तथा आवश्यकता के अनुसार शांति समिति की बैठक आयोजित कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में उनका सहयोग लिया जाए। छोटी से छोटी घटना अथवा विवाद को भी गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा शोभायात्रा का आयोजन सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य जिम्मेदार सदस्यों से पूर्व में समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अनुरूप ही किया जाएगा तथा डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।

अपर समाहर्ता ने असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक, व्हाट्सऐप एवं इंटरनेट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली फोटो, वीडियो, चित्र, संवाद अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। 
अफवाहों का तत्काल खंडन करते हुए आवश्यकतानुसार भारतीय न्याय संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान हुड़दंग, आपत्तिजनक टिप्पणी अथवा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि, जिससे सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो, पर कड़ी निगरानी रखी जाए। 
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी संबंधित थानाध्यक्ष से निरंतर संपर्क में रहेंगे तथा किसी भी आपत्तिजनक सूचना अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को देंगे।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने और उसे प्रसारित न करने के लिए जागरूक करें।

बैठक में सदर डीएसएलआर  श्वेतांक लाल, एसडीपीओ  आदित्य कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर अनुमंडल  अशोक प्रसाद सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shrikrishnajanmashtami nis:value=ShriKrishnaJanmashtami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janmashtami nis:value=janmashtami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaishrikrishna nis:value=jaishrikrishna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दाउदनगर nis:value=दाउदनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/>
इंद्रपुरी बैराज एवं नबीनगर के तटीय क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा
The silence media news 
 जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा)  उपेंद्र पंडित एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर  गौरव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से इंद्रपुरी बैराज तथा नबीनगर के तटीय क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में जलस्तर, जल प्रवाह, जल निकासी, संभावित जलजमाव तथा निचले एवं तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जलस्तर में हो रहे परिवर्तन, जल प्रवाह की स्थिति तथा संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। 
अपर समाहर्ता द्वारा बैराज के विभिन्न हिस्सों का स्थलीय अवलोकन करते हुए जल निकासी की व्यवस्था एवं संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।

इस क्रम में निचले एवं तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियों एवं पूर्व तैयारियों का भी जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की निरंतर निगरानी रखने, जलस्तर एवं जल प्रवाह में होने वाले किसी भी परिवर्तन पर तत्काल संज्ञान लेने तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

नबीनगर के तटीय क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा  संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय कर्मियों को सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारियों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

अपर समाहर्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में समय पर आवश्यक कदम उठाया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से जलजमाव अथवा तेज जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में न जाएँ तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यक सूचना की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ओबरा nis:value=ओबरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दाउदनगर nis:value=दाउदनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=daudnagar nis:value=daudnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=obra nis:value=Obra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ntpcnabinagar nis:value=ntpcnabinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sonriver nis:value=SonRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palamunews nis:value=palamunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=japla nis:value=japla nis:enabled=true nis:link/>
, औरंगाबाद पुलिस ने फर्जी विधायक को किया गिरफ्तार
The silence media news 

**औरंगाबाद।** फर्जी सिम कार्ड के जरिए खुद को विधान परिषद सदस्य (MLC) बताकर सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को धमकाने तथा अनुचित दबाव बनाने के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया **मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड** बरामद किया है।

औरंगाबाद पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की शुरुआत **1 सितंबर 2026** को हुई। देव थाना में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर **पप्पू कुमार** के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को **MLC संजय कुमार यादव** बताते हुए पप्पू कुमार से **शागिनी कुमारी और दीनदयाल पांडे का चरित्र प्रमाण पत्र जल्द बनवाने** का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, काम नहीं करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> जांच में सामने आया फर्जी सिम का खेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पप्पू कुमार ने इसकी सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद **पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर तकनीकी शाखा** ने संबंधित मोबाइल नंबर का गहन सत्यापन किया।

जांच के दौरान पता चला कि जिस सिम कार्ड से कॉल किया गया था, वह **ग्राम-गुरैया निवासी ग्रामीण अरुण कुमार यादव के नाम पर जारी दस्तावेजों के आधार पर निकाला गया था।** पुलिस के अनुसार, इसी सिम कार्ड का इस्तेमाल पहले भी कई **BDO, SDO और अन्य अधिकारियों से बातचीत करने** के लिए किया गया था।

तकनीकी जांच और सूचना संकलन के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर **मुख्य आरोपी दीनदयाल पांडे** को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से वह **सिम कार्ड और मोबाइल फोन** भी बरामद किया, जिसका इस्तेमाल सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को धमकाने के लिए किया गया था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, वह संबंधित नंबर से खुद को **MLC संजय कुमार यादव** बताता था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपना काम कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाता था। अधिकारियों द्वारा उसकी बात नहीं मानने पर वह उन्हें **ट्रांसफर (स्थानांतरण) कराने की धमकी** देता था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> देव थाना में दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में **देव थाना कांड संख्या 280/26, दिनांक 02 सितंबर 2026** के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

**दीनदयाल पांडेय**, पिता- अर्जुन पांडेय,
ग्राम- गुरैया, थाना- देव,
जिला- औरंगाबाद के रूप में हुई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

आरोपी के पास से पुलिस ने दो प्रमुख सामान बरामद किए हैं—

* **फर्जी सिम कार्ड – 01**
* **मोबाइल फोन – 01**

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ **देव थाना कांड संख्या 146/18** वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) संख्या 20/21 भी समर्पित किया जा चुका है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर था।

अधिकारियों को धमकाने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल

पूरे मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी सिम और एक जनप्रतिनिधि की पहचान का सहारा लेकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रभाव बनाने की कोशिश की। पहले चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बनाया गया और काम नहीं करने पर नौकरी से हटवाने तथा अधिकारियों के तबादले की धमकी दी गई।

पुलिस की तकनीकी जांच के बाद फर्जी सिम के इस्तेमाल का खुलासा हुआ और मामले के मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई जा सकी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जी नंबर से किन-किन अधिकारियों और कर्मियों को फोन किया गया था और आरोपी ने पूर्व में इस तरीके से कितने लोगों पर दबाव बनाया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अम्बा nis:value=अम्बा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुटुंबा nis:value=कुटुंबा nis:enabled=true nis:link/>
उपहारा थाना में घुसा पुनपुन का बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान।
  
परिसर में सांपों का डर, बैरक में भरा पानी।
The silence media news 
औरंगाबाद जिले में पुनपुन नदी के उफान पर है। इस कारण गोह प्रखंड के उपहारा थाना परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण बैरक में भी पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के रहने और दैनिक कामकाज बाधित हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बुधवार को थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार रुक रुककर हो रहे बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गया है। आवश्यक दस्तावेजों और सामानों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से थाना परिसर से पानी निकासी और पुलिसकर्मियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goh nis:value=goh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uphara nis:value=uphara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haspura nis:value=Haspura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punpunriver nis:value=punpunriver nis:enabled=true nis:link/>
एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
The silence media news 
मदनपुर (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर अंजनवा मोड़ के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव निवासी प्रहलाद पाल और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने पति प्रहलाद पाल के साथ अंजमा स्थित मध्य विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान अंजनवा मोड़ के पास सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-19 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मदनपुर nis:value=मदनपुर nis:enabled=true nis:link/>
कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म 
The silence media news 

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ कार सवार तीन बदमाशों में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी 7 वीं कक्षा की छात्रा है। जो कि माली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां अपने बच्चों का इलाज कराने कुटुंबा रेफरल अस्पताल गई थी। उसने फोन कर अपनी बेटी को अस्पताल बुलाया था। अस्पताल जाने के क्रम में नाबालिग किशोरी जैसे ही कुटुंबा थाना क्षेत्र के देवरिया नहर के पास पहुंची। कार सवार बदमाशों ने अस्पताल छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी कर में बैठा लिया। उसके बाद उसे लेकर कहीं और चले गए। कार में बारी-बारी से बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद शाम में उसे देवरिया नहर के पास छोड़ दिया गया।

घर पहुंच कर पीड़िता ने दी परिजनों को घटना की जानकारी

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से बदहवास किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थाना की पुलिस हरकत में आई तथा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  एक आरोपी अभी भी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

  पकड़े गए आरोपियों में गांव के ही प्रिंस कुमार सिंह और रौशन कुमार सिंह शामिल हैं। जबकि तीसरा आरोपी राजू कुमार उर्फ झुनू  फरार है।  घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किया गया कार राजू का ही बताया जा रहा है। पुलिस कार को जब्त करने और राजू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
किशोरी के पिता हैं मजदूर

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार को वह घर से मजदूरी करने चला गया था। जबकि उसकी पत्नी अस्पताल गई थी। जहां से उसने फोन कर बेटी को अस्पताल बुलाया था। उसकी बेटी दोपहर  में अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। नहर के पास वहां पहले से मौजूद कार सवार अपराधियों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और साथ लेकर चले गए।

  दुष्कर्म के बाद आरोपी उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे। पीड़िता के द्वारा काफी गिड़गिड़ाने और रेप की बात किसी को नहीं बताने की शर्त पर वे माने तथा उसे शाम में अंधेरा होने पर नहर के पास ही छोड़ दिया। घटना के बाद बदहवास किशोरी  घर पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है।पीड़िता का आज मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/>
ह<nis:link nis:type=tag nis:id=त्यारोपी nis:value=त्यारोपी nis:enabled=true nis:link/> को आजीवन कारावास
The silence media news 
 व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता ने दाउदनगर थाना कांड संख्या -132/20 एसटीआर -32/22,243/24 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए एक मात्र काराधिन अभियुक्त को सज़ा सुनाई है एपीपी परशुराम सिंह ने कहा कि अभियुक्त अजय पांडेय अरई दाउदनगर को भादंवि धारा -302 में उम्रकैद की सजा और पचास हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है जुर्माना न देने पर छः महीने अतिरिक्त कारावास होगा और आर्म्स एक्ट की धारा 27 में तीन साल की सजा और दस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है जुर्माना न देने पर दो माह अतिरिक्त कारावास होगी, दोनों सजाएं साथ साथ चलेगी,कारा में बिताए अवधि सज़ा में समाहित कर दिया जाएगा, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सज़ा के बिन्दु पर दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात न्यायधीश ने सज़ा सुनाई है अभियुक्त को उल्लेखित धाराओं में 24/08/26 को दोषी ठहराया गया था,वाद सुचिका गुड्डी देवी अरई ने 13/05/20 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि भसुर मुझे डांट फटकार रहे थे तो मेरे पति कुंज बिहारी पांडेय ने ऐसा करने से मना किया तब दोनों के बीच मारपीट होने लगी और भसुर ने पुजाघर से देशी पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया जो मेरे पति को गर्दन में लगी और पति आंगन में गिरकर छटपटाने लगे तब पुरे परिवार जुट गया और भसुर 
पिस्तौल लेकर फरार हो गए, परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाए जहां वे मृत घोषित हुए,पुर्व में भी घरेलू झगड़ा होता था, अभियुक्त ने अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी दाउदनगर के न्यायालय में 19/06/20 को आत्मसमर्पण किया था तब से जेल में बंद हैं.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ओबरा nis:value=ओबरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=daudnagar nis:value=daudnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दाउदनगर nis:value=दाउदनगर nis:enabled=true nis:link/>
बिहार पीडीएस डीलरों ने अपनी मांगो के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में धरना दिया। धरना के समर्थन में बिहार सरकार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरना स्थल पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने पीडीएस डीलरों की मांग 30 हजार रूपये मानदेय और अनुकंपा नियुक्ति में उम्र सीमा समाप्त करने को सही बताते हुए कहा कि उनसे जो बन पड़ेगा वह करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnabihar nis:value=patnabihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pds nis:value=pds nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpds nis:value=biharpds nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janvitran nis:value=janvitran nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejasviyadav nis:value=tejasviyadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejasvi nis:value=tejasvi nis:enabled=true nis:link/>
फेयर प्राइस डीलर संघ का गर्दनीबाग़ पटना में धरना
सावन में पूरे महीने श्रद्धालुओं की सेवा की नीलकंठ महादेव सेवा समिति औरंगाबाद, लाखों कांवरियों ने दिया आशीर्वाद
The silence media news 
औरंगाबाद - सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था से सराबोर रहता है। बाबा धाम की ओर बढ़ते लाखों कांवरियों के लिए रास्ते में मिलने वाली सेवा और अपनापन किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता। इसी भावना को साकार कर रही है नीलकंठ महादेव सेवा समिति, जो पिछले छह वर्षों से बाबा के भक्तों की निस्वार्थ सेवा में लगातार जुटी हुई है।बाबा धाम जाने वाले मार्ग पर कुमारसार नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर जोरि पार के समीप स्थित नीलकंठ महादेव सेवा समिति का सेवा शिविर कांवरियों के लिए विश्राम, राहत और आत्मीयता का केंद्र बना हुआ है। करीब 77 डिसमिल भूमि में बाबा के भक्तों द्वारा तैयार किए गए इस सेवा परिसर में सावन भर बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंचते हैं और कुछ समय विश्राम कर अपनी आगे की यात्रा जारी रखते हैं। औरंगाबाद जिले के निवासी समिति के संस्थापक लखन प्रसाद गुप्ता एवं नीरज कुमार उर्फ लाखू गुप्ता बताते हैं कि नीरज कुमार उर्फ लाखू गुप्ता लगातार करीब 27 वर्षों तक पैदल कांवर लेकर बाबा धाम जाते रहे हैं। यात्रा के दौरान जब उन्होंने कांवरियों की कठिनाइयों और रास्ते में मिलने वाली सेवा का महत्व महसूस किया, तो उनके मन में बाबा के भक्तों की सेवा करने की प्रबल इच्छा जागी। इसी भावना से लखन प्रसाद गुप्ता के साथ मिलकर सेवा कार्य की शुरुआत की गई।धीरे-धीरे बाबा के प्रति आस्था रखने वाले लोग इस सेवा अभियान से जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। आज यह सेवा एक बड़े स्वरूप में पहुंच चुकी है। सावन के पूरे महीने समिति के शिविर में करीब 100 सेवाकर्मी दिन-रात कांवरियों की सेवा में तत्पर रहते हैं।यहां पहुंचने वाले कांवरियों को केवल सुविधाएं ही नहीं मिलतीं, बल्कि सेवा करने वाले लोगों के व्यवहार में उन्हें अपनापन और भाईचारा भी महसूस होता है। थकान से चूर कांवरियों के चेहरे पर जब सेवा पाकर मुस्कान लौटती है, तो सेवा में जुटे बाबा के भक्तों को भी आत्मिक संतोष मिलता है।नीलकंठ महादेव सेवा समिति का यह प्रयास बताता है कि भक्ति केवल मंदिर में पूजा करने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद की सेवा में भी भगवान शिव का दर्शन होता है। कांवरियों की सेवा के इस पुनीत कार्य ने सावन की आस्था को मानवता और सेवा की भावना से जोड़ दिया है। समिति से जुड़े भक्तों का कहना है कि जब तक बाबा की कृपा और भक्तों का सहयोग मिलता रहेगा, कांवरियों की सेवा का यह सिलसिला इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवघर nis:value=देवघर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nilkanthmahadevsevasamiti nis:value=nilkanthmahadevsevasamiti nis:enabled=true nis:link/>