कनवास: दरा में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर हुई ₹12 लाख 77 हजार की लूट मामले में इनामी आरोपी कनवास कोर्ट से गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 11, 2026 कनवास पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा में ट्रक चालक और खलासी से 12 लाख 77 हजार रुपए की लूट के मामले में 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी विजय उडिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और ओडिशा के अलग-अलग जिलों में ठिकाने बदलकर रह रहा था। पुलिस ने लगातार निगरानी और तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी को दबोचा।