उज्जैन: आबकारी विभाग का तराना में छापा, अवैध शराब का जखीरा बरामद; दो गिरफ्तार 🚔
अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए उज्जैन आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देशन में आबकारी टीम ने तराना तहसील के ग्राम करंज में अलसुबह दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी विनोद सोलंकी के घर से 79.86 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब (बीयर) बरामद की गई। इसके अलावा ग्राम बघेरा में भी दबिश देकर आरोपी रामप्रसाद और मगनबाई के घर से 10 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों से कुल 89.86 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #LiquorRaid #CrimeNews #siti24ujjain