उज्जैन: पार्श्व गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर 150 गायकों ने दी स्वरांजलि, महेश मोयल को शिखर सम्मान 🎶
महान पार्श्व गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ठहाका सम्मेलन समिति द्वारा कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में 25 से अधिक संगीत संस्थाओं के 150 से अधिक कलाकारों ने मुकेश के सदाबहार गीत गाकर उन्हें स्वरांजलि दी। कार्यक्रम में गायक महेश मोयल को उनकी उत्कृष्ट संगीत साधना के लिए 'स्वर सम्राट मुकेश शिखर सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। आयोजन में उज्जैन, इंदौर, रतलाम, देवास और आसपास के कई शहरों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
#UjjainNews #MusicalTribute #SingerMukesh #CulturalEvent #siti24ujjain