उज्जैन: निजातपुरा में गंदे पानी की समस्या पर जागे जनप्रतिनिधि, सांसद और महापौर ने दिए लीकेज सुधार के निर्देश 💧🚧
उज्जैन के निजातपुरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नलों में दूषित और गंदा पानी आने की गंभीर शिकायत पर सांसद अनिल फिरोजिया और महापौर मुकेश टटवाल ने पीएचई (PHE) अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने पेयजल समस्या को लेकर अपना आक्रोश जताया। निरीक्षण के बाद महापौर टटवाल ने अधिकारियों को पाइपलाइन में हुए लीकेज की तुरंत जांच कर सुधार करने और जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक प्रभावित इलाकों में टैंकरों के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन में आई खराबी को दुरुस्त किया जा रहा है।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #WaterSupply #AnilFirojiya #SITI24Ujjain