उज्जैन: रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल के लिए तैयार हो रही 2 फीट लंबी विशेष राखी, सबसे पहले बंधेगी राजाधिराज को 🕉️🎀
देशभर में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन धर्मनगरी उज्जैन में इस पावन पर्व की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से होगी। परंपरा अनुसार सबसे पहले राजाधिराज बाबा महाकाल को राखी बांधी जाएगी। इस वर्ष भस्म आरती सेवा का अवसर प्राप्त ओम गुरु राजेश शर्मा और आकाश शर्मा के पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा बाबा के लिए करीब डेढ़ से दो फीट लंबी भव्य एवं विशेष राखी तैयार की जा रही है। इस राखी में मोरपंख, मिरर वर्क, भगवान शिव के त्रिपुंड, नेत्र और 'ॐ' के प्रतीक चिन्ह सजाए जा रहे हैं। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को यह रक्षासूत्र बांधकर सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #RakshaBandhan #BabaMahakal #siti24ujjain