उज्जैन: फ्रीगंज के 'न्यू कैफे मयूरम' पर खाद्य विभाग का छापा, 54 किलो मिलावटी मिल्क केक जब्त 🧁🚨
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए उज्जैन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने फ्रीगंज स्थित प्रसिद्ध 'न्यू कैफे मयूरम' पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान दुकान से 54 किलोग्राम संदिग्ध और अमानक 'मिल्क केक' बरामद हुआ, जो वेजिटेबल ऑयल, मिल्क पाउडर और शक्कर मिलाकर बनाया गया था और जोधपुर के डिब्बों में पैक था। टीम ने इस मिलावटी मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया और सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिए। इसके अलावा, टीम ने शहर के अन्य नामी प्रतिष्ठानों जैसे 'जोधपुर स्वीट्स' और 'कोठारी कैटर्स' से भी घेवर, बर्फी और पेड़े के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
#UjjainNews #FoodSafety #AdulterationCheck #FoodDepartment #siti24ujjain