कालपी: जोल्हूपुर जंगल के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, SDM ने इंजीनियरों को सुधार के निर्देश दिए
Kalpi, Jalaun | Sep 10, 2026 सरसेला पारेषण केंद्र से कालपी सब स्टेशन के बीच जोल्हूपुर जंगल से निकली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन में बीती रात फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। गुरुवार दोपहर 3 बजे सूचना पर विद्युत विभाग की टीम ने ही मौके पर पहुंचकर फाल्ट तलाशा और कड़ी मशक्कत के बाद उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।