गुढ़ा गौशाला में बदइंतजामी के सवाल, सूखा भूसा और कीचड़ में बैठने को मजबूर गायें!
उरई विधानसभा क्षेत्र के डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुढ़ा स्थित गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मौके पर गायें कीचड़ में बैठी दिखाई दीं और उन्हें सूखा भूसा खिलाए जाने का आरोप सामने आया।
सबसे बड़ा सवाल स्टोर रूम को लेकर है।
मौके पर सिर्फ दो बोरियां चौखर की मिलीं, जबकि केयरटेकर के मुताबिक गौशाला में 100 से अधिक गायें मौजूद हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी संख्या में गोवंश के लिए चारे का पर्याप्त भंडारण आखिर कहां है?
वहीं खरी की दो बोरियां भी मिलीं, जिनमें से एक बोरी में दीमक लगी हुई बताई गई।
बरसात के मौसम में जब गोवंश को सूखे और सुरक्षित स्थान की जरूरत है, तब गायों का कीचड़ में बैठना व्यवस्थाओं और देखरेख पर सवाल खड़ा करता है।
सवाल कई हैं—जवाब कौन देगा?
100 से अधिक गायों के लिए सिर्फ दो बोरी चौखर क्यों?
चारे का पर्याप्त स्टॉक कहां है?
दीमक लगी खरी गौशाला में कैसे पहुंची?
बरसात में गोवंश की देखभाल में लापरवाही क्यों?
आखिर इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?
पत्रकार सोनू महाराज ने जब केयरटेकर से कैमरे पर सवाल किए तो बातचीत में सामने आई बातों ने भी कई नए सवाल खड़े कर दिए।
पूरी वीडियो को आखिर तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताएं।
#गुढ़ा_गौशाला #उरई #डकोर #उरई_विधानसभा
#गौशाला_व्यवस्था #गौवंश #गाय_माता #जालौन #ग्राउंड_रिपोर्ट #सोनू_महाराज #बड़ी_खबर #व्यवस्था_पर_सवाल #बरसात #जवाब_कौन_देगा
Kalpi, Jalaun | Sep 7, 2026