बंधौली का अमृत सरोवर: ₹8.33 लाख का बजट, फिर भी तालाब बदहाल!
जेसीबी चली या रोजगार सेवक ने संभाला काम?
उरई/डकोर ग्राम पंचायत बंधौली के अमृत सरोवर जुरावन तालाब की खुदाई एवं झाड़ी सफाई के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में लाखों रुपये का भुगतान दर्ज है।
उपलब्ध मनरेगा रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2024 में कई मस्टर रोलों के जरिए मजदूरी भुगतान दर्ज किया गया, जबकि तालाब के कार्य का कुल बजट ₹8,33,033 बताया जा रहा है।
इतना ही नहीं, वर्ष 2025-26 में इसी ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर निर्माण कार्य के नाम पर ₹3,39,696 का अकुशल श्रम भुगतान भी रिकॉर्ड में दिखाई दे रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल—जब तालाब की खुदाई, सफाई और निर्माण के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च हुआ, तो मौके पर अमृत सरोवर की यह बदहाली क्यों?
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि काम मजदूरों से कराया गया या जेसीबी से?
यदि मनरेगा के तहत मजदूरी दिखाई गई तो मौके पर कितने मजदूर लगे?
कितनी मिट्टी निकली?
किसके खाते में भुगतान गया? और ₹8.33 लाख का बजट आखिर किस स्तर पर और किस काम में खर्च हुआ?
ग्रामीणों के आरोपों और मौके की स्थिति ने ग्राम विकास अधिकारी/सचिव रोहित, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक तथा संबंधित मनरेगा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब जरूरत है कि BDO डकोर और CDO जालौन मौके पर पहुंचकर एमबी बुक, मस्टर रोल, भुगतान, जियो-टैग फोटो और वास्तविक कार्य का मिलान कराएं।
कागजों में अमृत सरोवर या धरातल पर विकास?
₹8.33 लाख के बजट का हिसाब कौन देगा?
₹8.33 लाख का बजट और ₹3.39 लाख का भुगतान—फिर भी अमृत सरोवर बेहाल, आखिर विकास का पैसा गया कहां?
ग्रामीणों की जुबानी पूरा सच जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
#अमृतसरोवर #जुरावनतालाब #बंधौली #डकोर #जालौन #उरई
#मनरेगा #MGNREGA #मनरेगाजालौन #विकासपरसवाल
#सरकारीधन #BDODakore #CDOJalaun #ग्रामप्रधान
#सचिवरोहित #रोजगारसेवक #मनरेगाभ्रष्टाचार #ग्रामपंचायत #जिलाधिकारीजालौन #जालौनन्यूज #उरईन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज
Kalpi, Jalaun | Sep 7, 2026