पीरो: पीरो पुलिस की बड़ी कामयाबी, आधुनिक तकनीक से लापता लड़की को किया बरामद
Piro, Bhojpur | Sep 11, 2026 पीरो थाना पुलिस ने लगातार तलाश के बाद एक लापता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के शुक्रवार की दोपहर 3:00 के करीब दी गई जानकारी के अनुसार, लड़की की मां ने 12 मार्च 2026 को उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।