घाटमपुर: घाटमपुर में बेकरी दुकान की टीन शेड काटकर चोर ने की चोरी, CCTV फुटेज हुआ वायरल
घाटमपुर में बेकरी दुकान का टीन शेड काटकर शनिवार रविवार की मध्यरात्रि चोरी की गई।थाना प्रभारी ने बताया रविवार दोपहर 2 बजे बेकरी मालिक पप्पू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।इसके बाद जांच में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।पीड़ित के अनुसार दुकान में रखे 90 हजार रुपए चोरी हुए हैं।थाना प्रभारी ने कहा जांच की जा रही है।