घाटमपुर: कुड़नी गांव में नाली बनाने के विवाद में पड़ोसी ने फावड़े से किया जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल
साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी गांव में नाली बनाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के सर पर फावड़ा मारकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लल्लन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह 8:00 बजे वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया घटना शुक्रवार की है वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है।