घाटमपुर: सपई गांव में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, गांव के ही दो लोगों पर शक, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू थाना क्षेत्र के सपई गांव में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पारुल सिंह ने चोरी की घटना की लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी करने की आशंका जताई है।मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा घटना की जांच की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।