घाटमपुर: चिरली गांव में महिला और उसकी दो बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक आए आगे, पति और सास-ससुर हुए फरार
साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में बीती 13 जून से धरने पर बैठी महिला और उसकी दो बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला आगे आए।उन्होंने शनिवार शाम 5:00 बजे कहा कि वह महिला और उसकी दो बच्चों को न्याय दिलाएंगे और न्याय नहीं मिला तो जंग जारी रहेगी।महिला का पति और सास ससुर उसको छोड़कर फरार हो गए हैं।गांव के लोग उसकी मदद कर रहे हैं।