घाटमपुर: साढ़ के रिंद नदी पुल पर कार को बचाने के प्रयास में डंपर पुल से नीचे गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल
साढ़ थाना क्षेत्र के रिंद नदी पुल पर गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे कार को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।नदी के किनारे गिरने से बड़ी घटना तो टल गई लेकिन डंपर चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।