घाटमपुर: बिधनू थाने की पुलिस ने दबिश देकर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिधनू थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने दबिश देकर वारंटी अभियुक्त अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बताया उपनिरीक्षक शिवम शर्मा के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में बिजली चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हो गया था।