मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य प्रगति पर, जिलाधिकारी के किया निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के द्वारा बुडको के अभियंताओं के साथ आज मोतीझील के किनारे चल रहे एसटीपी निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर बुडको के अभियंताओं के द्वारा बताया गया कि मोतीझील एवं अन्य नदियों की सफाई और पुनरुद्धार के लिए STP की योजना पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत चार स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना की जा रही है :-
1- Bailkhana - 4.6 MLD
2- Malang Ghat – 6.3 MLD
3- Chini Mill :- 5.8 MLD
4- Bus Stand : - 6.3 MLD
जिससे झील/नदियों में गिरने वाले अनुपचारित सीवेज और गंदे नालों के पानी को पूरी तरह रोका जा सकेगा।
चारों STP का निर्माण कार्य वर्तमान में तेज़ गति से जारी है और वर्ष 2027 के अंत तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar