राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ी दीपक एवं सुमन जिलाधिकारी के हाथों हुए सम्मानित
पूर्वी चम्पारण: राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैम्पियनशिप-2026 में पदक जीतकर जिले एवं बिहार का नाम रोशन करने वाले पूर्वी चम्पारण के होनहार खिलाड़ी दीपक कुमार एवं सुमन कुमारी को जिलाधिकारी श्री सुमन सौरभ ने सम्मानित किया।
गौरतलब है कि 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा के बलांगीर जिले में आयोजित अंडर-25 एवं अंडर-18 राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैम्पियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्वी चम्पारण के इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री सुमन सौरभ ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल है। इनकी उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस मौके पर जिला सचिव जेयाउल्लाह शैख एंव राष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी चितरंजन कुमार, असीम सेराज ईशा भी खिलाडियों के साथ मौजूद रहे।
पूर्वी चम्पारण के इन होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India Samrat Choudhary CMO Bihar