जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,उप महापौर श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बेगमपुर बैलखाना, पश्चिमी गोपालपुर सत्यदेव बाबू छठ घाट, मीना बाजार के पास वृक्षा स्थान घाट पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से घाटों की साफ-सफाई और रंग-रोगन, मोतीझील सहित शहर के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों की शीघ्र साफ-सफाई कराने, कचरा हटाने और घाटों का रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पानी की गहराई को देखते हुए खतरनाक और गहरे स्थानों को चिह्नित कर वहाँ मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें।
मोतीझील के किनारे के पथों सहित नगर क्षेत्र में जहाँ-कहीं भी अतिक्रमण है, उसे सुचारू आवागमन के लिए छठ को लेकर पूरी तरह से हटवाया जाएगा। साथ ही घाटों एवं उन तक पहुँचने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन और मोतिहारी नगर निगम द्वारा शहर के सभी छोटे-बड़े छठ घाटों को छठ व्रतियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #छठ_घाट