आज दिनांक 02.11.2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी -सह- अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव, कार्य योजना, क्षेत्रीय विकास परिषद कमीशन भुगतान, पेराई सत्र 2026-27 हेतु सुगौली चीनी मिल परिचालन से संबंधित तैयारियों आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निम्नांकित पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे:
1. जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी -सह- अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली।
2. श्री श्रीराम सिंह, ईख पदाधिकारी, मोतिहारी -सह- सचिव क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली।
3. श्री प्रागेन्द्र गर्ग, सहायक निदेशक, ईख विकास, मोतिहारी।
4. जिला अभियंता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी
5. श्री एस.आर. भारद्वाज, डी.जी.एम. (केन), एचपीसीएल, सुगौली।
6. श्री विजय कुमार यादव (सदस्य)
7. श्री पवन राज (सदस्य)
8. श्री नागेन्द्र कुमार (सदस्य)
9. श्री राजकिशोर राय (सदस्य)
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | East Champaran, Bihar | Nov 2, 2026