'जल-जीवन-हरियाली दिवस' पर परिचर्चा आयोजित: जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन में सामुदायिक सहभागिता पर दिया गया बल:-
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में जल-जीवन-हरियाली दिवस' के अवसर पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण मोतिहारी के कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में निदेश डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक (जल-जीवन-हरियाली), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), विभाग के अभियंता सहित डीआरडीए के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण ने भाग लिया।
परिचर्चा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान और मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं, पारंपरिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण तथा भू-जल स्तर में सुधार की अद्यतन प्रगति की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में यह रेखांकित किया गया कि जल संरक्षण केवल प्रशासनिक दायित्व न होकर एक सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है।
परिचर्चा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहभागिता के साथ अभियान को धरातल पर सफल बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar