🏞️ बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक; पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोर
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की पर्यटन विकास की परिकल्पना के अनुरूप जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बराबर महोत्सव–2026 के सफल आयोजन एवं पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
🔹 पर्यटन सुविधाओं का विस्तार: सड़क चौड़ीकरण, इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण, भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना एवं दिशासूचक साइनेज लगाने पर चर्चा।
🔹 पर्यटन को बढ़ावा: शटल बस सेवा, विकास समिति का गठन एवं बराबर को बौद्ध पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर विचार-विमर्श।
🔹 व्यापक प्रचार-प्रसार: रेलवे स्टेशन एवं टोल प्लाजा पर एलसीडी के माध्यम से बराबर के पर्यटन स्थलों का प्रचार तथा होम स्टे पॉलिसी को प्रोत्साहन।
🔹 जिला पदाधिकारी का निर्देश: पर्यटन संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर बराबर महोत्सव के सफल आयोजन एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करें।
🌿 लक्ष्य— बराबर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना तथा स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#बराबर_महोत्सव_2026 #बराबर_पर्यटन #Jehanabad
32 views | Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026