सिरसागंज: अरांव पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो के पास से बरामद हुए अवैध तमंचे
फिरोजाबाद के थाना अरांव में हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चन्द्रपुरा निवासी योगेश उर्फ लच्छी, रवि उर्फ रविया और हरिओम को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान योगेश और रवि के कब्जे से 315 बोर के दो देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।