उमरेठ में एमपी एग्रो के नगद उर्वरक वितरण केंद्र का शुभारंभ, 80 ई-टोकन की बुकिंग
==============================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार आज तहसील एवं ग्राम उमरेठ में आज एमपी एग्रो संस्था के रासायनिक उर्वरक नगद वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को नगद उर्वरक प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हुई है।
एमपी एग्रो संस्था के उर्वरक नगद वितरण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर परासिया विधायक श्री सोहनलाल वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य उमरेठ श्री कमलेश उईके, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री शुभम यादव, उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, एमपी एग्रो प्रबंधक श्री अनिल कुमरे, सहायक संचालक कृषि छिंदवाड़ा श्री दीपक चौरसिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया श्री एस.पी. डेहरिया एवं कृषि विस्तार अधिकारी उमरेठ श्री ज्ञानशाह वाडीवा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उमरेठ सरपंच श्री मुकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे, श्री पंकज दुबे, श्री गज्जू पवार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान उपस्थित थे। केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर लगभग 80 ई-टोकन की बुकिंग की गई। कार्यक्रम के उपरांत ई-टोकन बुकिंग के अनुसार किसानों ने यूरिया उर्वरक का उठाव भी कर लिया। उमरेठ में एमपी एग्रो का नगद उर्वरक विक्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
28 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026