#कहानी_बदलाव_की
पथरीली जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती से चमकी किसान की किस्मत
कृषक श्री कैलाश पवार वर्ष भर में कमा रहे हैं 35 लाख तक का शुद्ध मुनाफा
==========================
शासन और कृषि व उद्यानिकी विभाग की प्रेरणा से किसान अब परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक तकनीकी और नवाचार की मदद से न केवल कृषि को लाभ का व्यवसाय बना रहे हैं, बल्कि अपनी उपज का देश के विभिन्न महानगरों तक विक्रय कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।
छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम भुताई के किसान श्री कैलाश पवार इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने अपनी पथरीली जमीन को न सिर्फ उपजाऊ बनाया बल्कि लाखों का मुनाफा भी कमा रहे हैं।
परिवर्तन की शुरुआत- कृषक श्री कैलाश पवार, पहले अपने परिवार की लगभग 16 हेक्टेयर जमीन पर कुआं और नलकूप की मदद से पारंपरिक फसलें उगाते थे, जिससे उन्हें वर्ष भर में लगभग 6 लाख रुपए की ही आय अर्जित हो पाती थी। उद्यानिकी विभाग की योजना के तहत वर्ष 2023 - 24 में उन्होंने ड्रिप, मल्चिंग, पोटेटो प्लांटर आदि तकनीकी यंत्रों का लाभ लेकर नवाचार करते हुए वर्ष 2024 - 25 से करीब 2.400 हेक्टेयर भूमि में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की।
स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों का मुनाफा- कृषक श्री कैलाश ने अपनी जमीन के लगभग 2.4 हेक्टेयर (5-6 एकड़) पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की। उन्होंने लगभग 1,30,000 पौधे लगाए, जिनकी फसल 70 दिनों के भीतर तैयार हो गई। स्ट्रॉबेरी की तुड़ाई मार्च के अंत तक चलती है और इसकी आपूर्ति जबलपुर, नागपुर, इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में की जाती है। अब प्रतिवर्ष वे स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं, जिसमें उन्हें प्रतिवर्ष 30 लाख रूपये की अनुमानित लागत आ रही है। उत्पादित स्ट्रॉबेरी को कृषक श्री पवार देश के महानगरों तक विक्रय के लिए भेजते हैं, जिससे उन्हें 65 लाख रूपये की आय प्राप्त हो रही है और लागत निकालकर अकेले स्ट्रॉबेरी की खेती से 35 लाख रूपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। सब्जियों के उत्पादन से भी उन्हें अतिरिक्त लाभ हो रहा है।
"पथरीली जमीन पर मेहनत की इबारत,
खुदा ने भी देखी मेहनतकश की तिजारत।
जहां पत्थर उगते थे, वहां अब खिलती बहार है,
कैलाश की मेहनत ने लिखी नई कहानी बार-बार है।"
यह कहानी उन सभी किसानों के लिए प्रेरणा है जो आधुनिक तकनीक और नवाचार से अपनी खेती को लाभदायक बनाना चाहते हैं।
PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#agriculture #स्ट्रॉबेरी_की_खेती
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026