सोरांव: मऊआइमा इलाके के नौगीरा में कूड़ा फेंकने को लेकर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के नौगीरा निवासी दीपक कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी सुमन मंगलवार की सुबह कूड़ा फेंकने गई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारे पीटे। पीड़ित ने नामजद करते हुए स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।