सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायतों में तालाबों एवं जल स्रोतों के आस-पास सफाई अभियान संपन्न
--
सेवा संकल्प पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत निवाड़ी अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में तालाबों, कुओं, हैंडपंपों एवं अन्य जल स्रोतों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
- ग्राम पंचायतों के तालाबों के घाटों एवं आस-पास की झाड़ियों, कचरे एवं प्लास्टिक की सफाई की गई।
- पेयजल स्रोतों जैसे हैंडपंप, कुओं के आस-पास जलभराव को हटाया गया एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
- ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया गया।
- स्वच्छता में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छता दूतों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#savewater
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
8 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026